न्यूज़ फ्लिक्स भारत। अफगानिस्तान के केंद्रीय मंत्री खलील रहमान हक्कानी की एक ब्लास्ट के दौरान मौत हो गई है. बता दें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए विस्फोट में उसकी मौत हुई है. खलील के भतीजे अनस हक्कानी ने बुधवार को यह जानकारी साझा की. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक समूह की मेजबानी कर रहे थे. फिलहाल धमाका कैसे हुआ और किसने अंजाम दिया यह स्पष्ट नहीं है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट और तालिबान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच लक्षित हमला हो सकता है.
2021 में अफगानिस्तान से विदेशी सेना के हटने के बाद हक्कानी तालिबानी सरकार में मंत्री बना था. वह शरणार्थी मंत्री था. अफगानिस्तानी नेता हक्कानी, हक्कानी नेटवर्क का वरिष्ठ लीडर हैं. हक्कानी नेटवर्क एक उग्रवादी संगठन है. अमेरिकी विदेश विभाग ने उसे 20 साल के युद्ध के दौरान, सबसे बड़े हमलों का दोषी माना था.









