दिल्ली चुनाव 2025: AAP की दूसरी सूची जारी, सिसोदिया की सीट बदली

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो पटपड़गंज से विधायक रहे हैं, अब जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पटपड़गंज सीट से इस बार पार्टी ने शिक्षाविद् और लोकप्रिय यूट्यूबर अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है। अवध ओझा हाल ही में AAP में शामिल हुए हैं।

इसके अलावा, आप ने कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू), शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, और मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया है। अन्य प्रमुख नामों में देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारछा, नरेला से दिनेश भारद्वाज, और मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक शामिल हैं।

तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, और पालम से जोगिंदर सोलंकी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले, AAP ने नवंबर में 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी इस समय अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। 2020 के विधानसभा चुनावों में, AAP ने 70 सीटों की सूची में 15 मौजूदा विधायकों को बदलकर 24 नए चेहरों को मौका दिया था। उस सूची में मुख्यमंत्री आतिशी, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और दिलीप पांडे जैसे नाम शामिल थे, जो 2019 लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके थे।

error: Content is protected !!