Uttar Pradesh

मैं एक योगी हूं और एक योगी के लिए देश पहले होता- CM आदित्यनाथ

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिया गया विवादित बयान अब राजनीति और धार्मिक हलकों में गर्मा गया है. खड़गे ने योगी आदित्यनाथ के गेरुआ वस्त्र को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद अब सीएम योगी ने खुद उन्हें जवाब दिया है.

सीएम योगी मंगलवार को महाराष्ट्र के अचलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं एक योगी हूं और एक योगी के लिए देश पहले होता है. खरगे जी आपके लिए कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति पहले है. पिछले 3 दिन से कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी मुझपर नाराज हैं. मैं कह रहा हूं खड़गे जी एक योगी के लिए देश सबसे पहले है. मेरे नेता मोदी जी के लिए देश पहले है. लेकिन आपके लिए कांग्रेस का तुष्टीकरण सर्वोपरि है. खड़गे जी का गांव हैदराबाद के निजाम के आधीन रहने वाला एक गांव था.

उन्होंने कहा कि भारत जब अंग्रेजों के आधीन था तो कांग्रेस का उस समय का नेतृत्व मुस्लिम लीग के साथ मिलकर मौन बना हुआ था. इसीलिए मुस्लिम लीग उस समय हिंदुओ को चुन चुनकर मार रहा था. इसी आग में मल्लिकार्जुन खड़गे का गांव भी जलाया गया था, जिसमें इनकी माता जी और परिवार मारा गया. लेकिन खड़गे जी इसको नहीं कहते क्योंकि जानते हैं कहेंगे तो मुस्लिम वोट खिसक जाएगा. वोटबैंक के खातिर अपने परिवार का बलिदान भूल गए.