Entertainment

दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी ने लिया जन्म

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 सितंबर को इस खूबसूरत जोड़ी के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। गणेश चतुर्थी के उत्सव के ठीक अगले दिन, उनके घर लक्ष्मी के आगमन की खुशखबरी आई है।

रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि दीपिका की डिलीवरी 28 सितंबर को हो सकती है, लेकिन बच्ची का जन्म तय तारीख से पहले हो गया। इस साल फरवरी में दीपिका और रणवीर ने अपनी फैमिली प्लानिंग की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी, जिसके बाद से दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े हर अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहीं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने फिटनेस और खानपान का खास ख्याल रखा और इस विषय में फैंस को जागरूक भी करती रहीं।

अब फैंस इस जोड़ी की बेटी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।