National Politics Uttar Pradesh

महिलाएं भाजपाइयों के सायों से…, अखिलेश यादव का BJP पर हमला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एख हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के बेटे के 130 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो शहर एक अलग-अलग रेस्टोरेंट और होटल में बनाए गए हैं. इन वीडियो के वायरल होने से उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है. जहां विपक्ष भाजपा पर हमला बोल रहा है.

इस मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है. ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती.

यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे.

अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है. इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा. इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक. भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!