Bihar National

दो वोटर कार्ड रखने के आरोप पर विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर पलटवार

दो वोटर कार्ड रखने के विवाद से बिहार की सियासत गरमा गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर दो वोटर कार्ड रखने के आरोप लगाए हैं. इसके बाद विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलवार किया है. बता दें कि तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिन्हा पर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से दो वोटर आईडी होने का आरोप लगाया था और इसके सबूत भी पेश किए थे.

तेजस्वी यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा ये लोग संविधान को नहीं मानते और संवैधानिक संस्थाओं के बारे में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र के लिए खतरा बन रहे हैं. उन्होंने मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले यह प्रक्रिया होती है. सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह का खेल नहीं खेलती, बल्कि लोकतंत्र के हित में काम करती है और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा विजय सिन्हा न तो उम्र की धोखाधड़ी करते हैं और न ही संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं.