सुपरस्टार Allu Arjun को उनके व्यक्तित्व अधिकारों के मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। Delhi High Court ने एक अहम आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब बिना अनुमति उनके नाम, तस्वीर, आवाज और वीडियो का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यह फैसला उस याचिका पर आया है जिसमें अभिनेता ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की थी। अदालत ने एकपक्षीय अंतरिम आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के अनधिकृत मर्चेंडाइज, डीपफेक कंटेंट, एआई के दुरुपयोग या कॉपीराइट उल्लंघन के जरिए अभिनेता की पहचान का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।
अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए आगे की सुनवाई के लिए समन भी जारी किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन आखिरी बार Pushpa 2 में नजर आए थे। अब वह निर्देशक Atlee के साथ अपनी अगली फिल्म ‘राका’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ Deepika Padukone भी नजर आएंगी। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसके 2027 में रिलीज होने की संभावना है। यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।









