हमीरपुर। ब्यास पुल नादौन पर मंगलवार दोपहर एक भयानक हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मंजर इतना भयानक था कि महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह फंस गई। महिला अपने पति के साथ नादौन की ओर से ज्वालामुखी की ओर जा रही थी। पीड़िता के पति श्याम सुंदर ने बताया कि वह लोग मंडी के पटरी घाट के रहने वाले हैं, जबकि वह स्वयं नादौन के रैल में स्थित मंदिर में पुजारी का काम करते हैं और परिवार सहित रैल में ही रहते हैं।उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी 39 वर्षीय पूजा देवी के साथ स्कूटी नंबर एचपी 23 ए 4999 पर सवार होकर रैल से ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे कि जैसे ही वह ब्यास पुल नादौन में पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 67 4068 के चालक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण पूजा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की तरफ को ही गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई और ट्रक चालक उसे घसीटता हुआ ले गया, जबकि ट्रक का चालक ट्रक की चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया।उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी 39 वर्षीय पूजा देवी के साथ स्कूटी नंबर एचपी 23 ए 4999 पर सवार होकर रैल से ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे कि जैसे ही वह ब्यास पुल नादौन में पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 67 4068 के चालक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण पूजा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की तरफ को ही गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई और ट्रक चालक उसे घसीटता हुआ ले गया, जबकि ट्रक का चालक ट्रक की चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया।
Related News
हिमाचल पुलिस बनी देश में नंबर-1, 112 पर 4 मिनट में पहुंच रही मदद
October 1, 2026
किशाऊ परियोजना पर पंजाब की आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
September 22, 2026
किशाऊ डैम पर 6 राज्यों की बैठक, लागत और पानी के बंटवारे पर बनी सहमति
September 15, 2026


