भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें देश के लिए एक “कलंक” करार दिया. कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार विदेशों में जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और यहां के लोगों को नकारात्मक रूप में पेश करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की आलोचना करके यह साबित करना चाहते हैं कि भारतवासी झगड़ालू और बेईमान हैं. कंगना ने कहा कि ऐसे बयान भारत को शर्मिंदा करते हैं और खुद देश को भी उन पर शर्म आती है.
उन्होंने कहा अगर वह देश की आलोचना कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, यहां के लोग ईमानदार नहीं हैं, इन सब बातों से, वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं. अगर वह यही कहना चाहते हैं, तो इसीलिए मैं उन्हें कलंक कहती हूं. वह हमेशा देश को शर्मसार करते हैं. देश को भी उन पर शर्म आती है.”









