Assam

असम में नामरूप यूरिया प्लांट का शिलान्यास: पीएम मोदी ने रोजगार और विकास का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नामरूप में ‘असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी’ के नए यूरिया प्लांट का भूमि पूजन किया। पीएम मोदी ने इसे असम के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बीज से लेकर बाजार तक सरकार हर कदम पर उनके साथ है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 4 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं।

मोदी ने बताया कि इस प्लांट से खाद का उत्पादन बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए हजारों नौकरियों के अवसर खुलेंगे।पीएम मोदी ने गुवाहाटी में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन और इस प्लांट का निर्माण असम की तेज़ विकास गति का प्रतीक बताया। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास रोकने और अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा देने का काम किया। पीएम ने भरोसा दिलाया कि बीजेपी असम की जमीन, जंगल और सम्मान की रक्षा “फौलाद” की तरह करेगी।