Entertainment

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर OTT का धमाका, एक साथ कई बड़ी फिल्में और शो होगें रिलीज

स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड पर अगर घर बैठे फिल्म और सीरीज देखने का प्लान है, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की भरमार रहने वाली है। 13 से 16 अगस्त के बीच रोमांस, हॉरर, थ्रिलर से लेकर रियलिटी शो तक कई नए टाइटल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रहे हैं। इनमें कंगना रनौत, संजय दत्त, शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों की फिल्में भी शामिल बताई जा रही हैं।

14 अगस्त को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ZEE5 पर और संजय दत्त अभिनीत ‘आखिरी सवाल’ Lionsgate Play पर स्ट्रीम होने की जानकारी है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी ‘कॉकटेल 2’ भी 14 अगस्त से Netflix पर उपलब्ध होने की बात कही गई है। हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए मलयालम फिल्म ‘अरूपी’ Prime Video पर हिंदी, मलयालम और तमिल में स्ट्रीम होने वाली है।

रियलिटी शो के दर्शकों के लिए करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ 13 अगस्त से Prime Video पर उपलब्ध बताया गया है, जिसमें 21 सेलिब्रिटी प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। Netflix पर ‘माय ब्रिलियंट करियर’ भी 13 अगस्त से उपलब्ध होने की जानकारी है। वहीं तमिल दर्शकों के लिए ‘बिग बॉस-द कॉमन मैन’ 16 अगस्त से JioHotstar पर आने वाला है। यानी इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों का प्लान न भी बने, तो घर बैठे OTT पर दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद रहेंगे।