भारत सरकार की अनुमति के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। अब यह परीक्षा नई तारीखों पर दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी जल्द आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी।
एजेंसी ने साफ किया है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नया रजिस्ट्रेशन कराने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी और परीक्षा NTA अपने संसाधनों के जरिए फिर से आयोजित करेगा।
पेपर लीक के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य सहायता उपलब्ध कराएगा। री-एग्जाम की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट जल्द ही NTA के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाएंगे।









