Himachal Mandi

मंडी सिया हत्याकांड:100 से अधिक लोगों से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

हिमाचल प्रदेश के Mandi जिले के नैण क्षेत्र में हुए सिया हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार जुटी हुई है और आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है। इस बीच, पीड़िता के परिजन अस्थि विसर्जन के लिए Haridwar रवाना हो गए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सिया को पहले भी गोपालपुर बस अड्डे पर देखा था और वह वारदात वाले रास्ते से अच्छी तरह परिचित था। उसने दराट को अपने कपड़ों के हुड में छिपाकर रखा था और घटना के बाद भी उसी तरह छिपाकर वहां से भाग निकला। वारदात के बाद पास के घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घबरा गया और लोगों के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है और आरोपी के परिवार से भी जानकारी जुटाई गई है। आरोपी ने बताया कि वह अपने माता-पिता से भी कम बातचीत करता था। जांच के दौरान पीड़िता के पास से 70 रुपये मिले, जिससे लूट की मंशा से इनकार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर आठ बार तेज हथियार से वार और कलाई पर कई चोटों की पुष्टि हुई है। वैज्ञानिक जांच के लिए सैंपल आरएफएसएल भेजे गए हैं। पुलिस तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।