केरल नगर निकाय चुनाव में तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पार्टी के वी.वी. राजेश को मेयर चुना गया है। यह पहली बार है जब बीजेपी ने 45 साल से लेफ्ट शासन वाले इस नगर निगम में परचम लहराया। बीजेपी को 101 सीटों वाले निगम में 50 सीटें मिलीं, जबकि एलडीएफ को 29 और यूडीएफ को 17 सीटें मिलीं। राजेश को एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी मिला।
बीजेपी का यह जीत राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए बड़ी संजीवनी साबित हो सकती है। वी.वी. राजेश दो बार पार्षद रह चुके हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पहले लेफ्ट शासित निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था।
जीत के बाद राजेश ने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे और तिरुवनंतपुरम को देश के विकसित शहरों में बदलने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। केरल बीजेपी के महासचिव एस. सुरेश ने इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा की। यह परिणाम बीजेपी के लिए न सिर्फ राजनीतिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि राज्य में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाता है।









