अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार, 3 जनवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.10 डॉलर यानी 0.17% गिरकर 57.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.10 डॉलर यानी 0.16% घटकर 60.75 डॉलर प्रति बैरल रहा। वैश्विक स्तर पर गिरावट के असर से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।
तेल विपणन कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम घोषित करती हैं, जो उसी दिन से लागू हो जाते हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में क्रमशः पेट्रोल 105.41 और 100.90 रुपये, डीजल 92.02 और 92.49 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में भी कीमतें अलग-अलग हैं। नोएडा में पेट्रोल 94.90 और डीजल 88.01 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 107.50 और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है। तेल की कीमतों में यह बदलाव वैश्विक क्रूड मार्केट की दिशा और घरेलू कर संरचना के हिसाब से तय होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते देश में ईंधन की कीमतें भी दिन-प्रतिदिन बदलती रहेंगी।









