इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई को फाइनल के साथ समाप्त होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। यह टूर्नामेंट अब तक 9 बार आयोजित हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले संस्करण यानी 2024 में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है, जिसमें प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है, जबकि यास्तिका भाटिया को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय महिला टीम (टी20 वर्ल्ड कप 2026):
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
शैफाली वर्मा
जेमिमा रोड्रिग्स
भारती फुलमाली
दीप्ति शर्मा
ऋचा घोष (विकेटकीपर)
श्रीचरणी
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
नंदिनी शर्मा
अरुंधति रेड्डी
रेणुका ठाकुर
क्रांति गौड़
श्रेयंका पाटिल
राधा यादव
भारत का ग्रुप स्टेज शेड्यूल:
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड
21 जून: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।









