Jobs

इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर बनने का मौका, 260 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर JAN 2027 (ST-27) कोर्स के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 260 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती में एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल ब्रांच समेत विभिन्न पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार बीई/बीटेक, मास्टर डिग्री, एमएससी, एमसीए आदि निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार की जन्मतिथि तय सीमा के भीतर होनी चाहिए।

आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।