गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग पहाड़ों की ओर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। भारत में घूमने-फिरने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। कोई दोस्तों के साथ निकल पड़ता है, तो कोई अपने पार्टनर या परिवार के साथ ट्रिप एंजॉय करना पसंद करता है। आमतौर पर लोग मसूरी, नैनीताल, शिमला या मनाली जैसी जगहों को चुनते हैं। लेकिन इन लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट्स पर अक्सर ज्यादा खर्च, भीड़ और महंगे होटल्स के कारण बजट बिगड़ जाता है। अगर आप भी फैमिली के साथ कम बजट में एक अच्छी ट्रिप की तलाश में हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत और शांत जगहें हैं जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।
जिभी (हिमाचल प्रदेश)
जिभी एक छोटा और शांत गांव है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां हरियाली, झरने और लकड़ी के पारंपरिक घर एक अलग ही अनुभव देते हैं। फैमिली के साथ यह जगह शांति और सुकून भरी छुट्टी के लिए बेहतरीन है। यहां सस्ते होमस्टे और बजट होटल आसानी से मिल जाते हैं।
कसोल (हिमाचल प्रदेश)
पार्वती वैली में स्थित कसोल अपनी खूबसूरती और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है। यहां के नजारे मन को सुकून देते हैं और थकान को दूर कर देते हैं। ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास है। साथ ही यहां खाने-पीने और ठहरने के लिए किफायती विकल्प मौजूद हैं।
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
दार्जिलिंग अपने चाय के बागानों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यह फैमिली ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां की वादियों में चाय की चुस्की लेते हुए समय बिताना एक अलग ही अनुभव देता है।
औली (उत्तराखंड)
अगर आपको बर्फ से ढके पहाड़ पसंद हैं, तो औली जरूर जाएं। यह हिल स्टेशन अपने शानदार स्नो व्यू के लिए प्रसिद्ध है। यहां कम बजट में रहने और घूमने की अच्छी सुविधाएं मिल जाती हैं।
हाफलोंग (असम)
हाफलोंग नॉर्थ ईस्ट का एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। इसे “व्हाइट एंड हिलॉक” भी कहा जाता है। यहां झीलें, पहाड़ और हरियाली मिलकर एक मनमोहक दृश्य बनाते हैं। कम भीड़ होने की वजह से यह जगह फैमिली ट्रिप के लिए आदर्श है।
ट्रिप के लिए जरूरी सुझाव:
यात्रा की प्लानिंग ऑफ-सीजन में करें ताकि खर्च कम हो।
होटल या होमस्टे पहले से बुक करें।
जरूरत का सामान ही पैक करें।
स्थानीय भोजन जरूर ट्राई करें, यह स्वादिष्ट और सस्ता दोनों होता है।


