Entertainment

अगस्त-सितंबर में Box Office पर होगा बड़ा धमाका! एक्शन से थ्रिलर तक, सिनेमाघरों में लगेगा फिल्मों का मेला

फिल्मों के शौकीनों के लिए अगस्त और सितंबर बेहद खास होने वाले हैं। आने वाले हफ्तों में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़ी और चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में हैं। कहीं एक्शन का तूफान देखने को मिलेगा तो कहीं क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर दर्शकों की धड़कनें बढ़ाएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे नजर आएंगे।

वहीं लोकप्रिय वेब सीरीज की दुनिया भी बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है, जहां ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी और अली फजल समेत कई चर्चित चेहरे दिखाई देंगे।

साउथ सिनेमा भी इस मुकाबले में पीछे नहीं है। ‘खलीफा’, ‘द पैराडाइज’, ‘आई एम गेम’ और ‘इरुमुडी’ जैसी फिल्में एक्शन और थ्रिल से भरपूर मनोरंजन का दावा कर रही हैं। वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ भी क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने की तैयारी में है। यानी आने वाले दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाले हैं। बड़े सितारे, बड़ी फिल्में और अलग-अलग कहानियों के बीच अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन बनेगा बादशाह और किस फिल्म पर दर्शक बरसाएंगे सबसे ज्यादा प्यार?