Punjab

मानसा झोटा हत्याकांड: अश्विनी कुमार की दुकान के मलबे की दोबारा जांच में जुटी CBI

मानसा में झोटा हत्याकांड से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई की टीम एक बार फिर आरोपी अश्विनी कुमार की दुकान पर पहुंची। यहां टीम ने ढहाई गई दुकान के मलबे की दोबारा जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से दुकान का पूरा मलबा हटाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित अहम सबूत को खोजा जा सके।

सीबीआई की इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक पंजाब पुलिस और सीबीआई को अश्विनी कुमार की ओर से चलाई गई पहली गोली से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। इसी कड़ी में जांच एजेंसियों ने दुकान के पूरे मलबे को हटाकर उसकी गहनता से तलाशी लेने का फैसला किया है, ताकि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें।