भारतीय शेयर बाजार में बड़ी हलचल के बीच Bharti Airtel ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। मजबूत खरीदारी के चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 11.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे उसने HDFC Bank को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर, HDFC Bank के शेयरों में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते उसका मार्केट कैप घटकर लगभग 11.7 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस बदलाव के बाद बाजार में शीर्ष कंपनियों की रैंकिंग में नया क्रम देखने को मिला है।
फिलहाल देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का स्थान Reliance Industries के पास है, जिसका मार्केट कैप करीब 18 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद अब Airtel दूसरे और HDFC Bank तीसरे स्थान पर आ गई है। मार्केट कैप के आधार पर शीर्ष कंपनियों की सूची में आगे ICICI Bank, State Bank of India, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance, Larsen & Toubro, Hindustan Unilever और Life Insurance Corporation of India शामिल हैं।
एयरटेल के शेयरों में तेजी के पीछे मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को कारण माना जा रहा है। दूसरी तरफ, HDFC Bank पर दबाव बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म Bank of America Securities ने Airtel के लिए 2,320 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं JPMorgan Chase ने 2,250 रुपये का लक्ष्य रखा है। Goldman Sachs ने भी ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखते हुए नया टारगेट 2,210 रुपये तय किया है।









