आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना अपने किरदार प्रजापति पांडे के रूप में नजर आ रहे हैं, जो एक जाल में फंसे हुए दिखाई देते हैं और उसे तीन अलग-अलग हाथ खींचते हुए दिखाए गए हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। एक ही एक्टर और तीन एक्ट्रेस के इस कॉम्बिनेशन ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फर्स्ट लुक में आयुष्मान देसी और कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके बगल में एक चीता भी गंभीर अंदाज में दिखाया गया है, जो पोस्टर को और दिलचस्प बनाता है।
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं और यह 2019 में आई हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, ऐसे में इस सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। आयुष्मान खुराना इससे पहले ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बधाई हो’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों में अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब देखना होगा कि ‘प्रजापति पांडे’ के रूप में उनका यह नया किरदार कितना मनोरंजन कर पाता है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीजर और ट्रेलर जल्द आने की उम्मीद है।









