इंदौर और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर से श्रीगंगानगर के बीच पहली बार सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इसे समर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है और बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
संचालन की तारीख और समय
श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 2 अप्रैल 2026 से और इंदौर से 3 अप्रैल 2026 से चलना शुरू करेगी। गंगानगर से इंदौर के लिए ट्रेन 04735 हर गुरुवार और इंदौर से गंगानगर के लिए ट्रेन 04736 हर शुक्रवार को चलेगी।
- इंदौर से रवाना: दोपहर 1:55 बजे, श्रीगंगानगर पहुँच: अगले दिन सुबह 9:55 बजे
- श्रीगंगानगर से रवाना: दोपहर 12:50 बजे, इंदौर पहुँच: अगले दिन दोपहर 1:55 बजे
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। पहले इस मार्ग पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को भोपाल या कोटा से ट्रेन बदलनी पड़ती थी। यह ट्रेन इंदौर से निकलकर फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, मदनगंज किशनगढ़, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर, तारानगर रोड, नूरसर, एलनाबाद, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस नए सीधा रेल कनेक्शन से मालवा और राजस्थान के बीच यात्रा आसान और तेज़ होगी। साथ ही, यात्रियों को बीच के विभिन्न स्टेशनों तक आने-जाने की सुविधा भी मिलेगी।









