भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी JSW Motors ने फ्रांस की प्रमुख टेक कंपनी Dassault Systèmes के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह कदम JSW Motors को तेजी से बदलते इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में मजबूत बनाएगा और भारत में आधुनिक ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी के विकास को नई दिशा देगा। साझेदारी के तहत JSW Motors अपनी आने वाली न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEVs) के लिए Dassault का 3DEXPERIENCE प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगी। यह प्लेटफॉर्म कंपनी के लिए एक डिजिटल बैकबोन का काम करेगा, जिससे गाड़ी के डिज़ाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक का पूरा काम एक ही डिजिटल सिस्टम पर किया जा सकेगा।
JSW Motors ने यह भी बताया कि इसी प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे हर स्टेप की जानकारी ट्रैक की जा सकेगी और काम में पारदर्शिता बढ़ेगी। कंपनी का उद्देश्य भारत में ही वाहन डिजाइन और डेवलपमेंट को मजबूत करना है। इससे न केवल ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि JSW Motors की टेक्नोलॉजी क्षमता भी बढ़ेगी। CEO Ranjan Nayak ने कहा कि यह साझेदारी वाहन के पूरे लाइफसाइकल डिज़ाइन से लेकर प्रोडक्शन तक डिजिटल टेक्नोलॉजी को जोड़ने में मदद करेगी। साथ ही, कंपनी भारतीय सप्लायर्स के साथ भी लगातार संवाद कर रही है ताकि लोकल मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सप्लाई चेन को मजबूत किया जा सके।









