Jobs Punjab

पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती 2026: 10 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

पुलिस विभाग में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पात्र उम्मीदवार 10 मार्च से 30 मार्च 2026 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता: न्यूनतम 12वीं पास, 10वीं में पंजाबी अनिवार्य। आयु 18-28 वर्ष, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट।

फीस: सामान्य वर्ग ₹1200, SC/ST/EWS/OBC ₹700, पूर्व सैनिक और वंशज ₹500।

आवेदन प्रक्रिया: punjabpolice.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरें, फीस जमा करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया: पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), फिर फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थी अंतिम सूची में शामिल होंगे। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी सेवा में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।