टेलीविजन रियलिटी शो Mayank Pawar के चर्चित प्रतियोगी और फिटनेस जगत के जाने-माने चेहरे मयंक पवार का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मयंक पवार एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 7’ में अपनी शालीन और सौम्य छवि के लिए लोकप्रिय हुए थे। सोशल मीडिया पर उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी उनके निधन की पुष्टि की गई, जहां उन्हें एक भाई, मेंटर और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताते हुए भावुक श्रद्धांजलि संदेश साझा किया गया।
मयंक पवार केवल टीवी व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि फिटनेस इंडस्ट्री का भी एक बड़ा नाम थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सात बार ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीता था और एक बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के ओवरऑल विनर भी रहे थे। एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में उन्होंने कई लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। हालांकि उनके निधन के सटीक कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस फिटनेस सप्लीमेंट और स्टेरॉयड के बढ़ते उपयोग को लेकर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
मयंक पवार के सम्मान में 25 फरवरी 2026 को दिल्ली के राणा प्रताप बाग स्थित संगम पार्क के वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 से 6 बजे के बीच शोक सभा आयोजित की जाएगी। उनके फैंस उन्हें ‘स्प्लिट्सविला’ के सबसे शालीन और विनम्र प्रतिभागियों में से एक के रूप में याद कर रहे हैं। फिलहाल उनके निधन को लेकर जांच या आधिकारिक कारणों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।









