Jobs

UPSC ने की IES और ISS 2026 भर्ती की घोषणा, 3 मार्च तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए UPSC ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 मार्च 2026 तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्त किया जाएगा। UPSC के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 44 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें IES के लिए 16 पद और ISS के लिए 28 पद निर्धारित किए गए हैं। यह दोनों सेवाएं केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद होने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IES पद के लिए उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है, जबकि ISS पद के लिए सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या एप्लाइड सांख्यिकी में बैचलर और मास्टर डिग्री जरूरी है। आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है, जबकि महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पूर्ण छूट दी गई है। UPSC उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका भी देगा। करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं, फिर होमपेज पर IES/ISS Exam 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।