कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का नया रियलिटी शो ‘The 50’ 1 फरवरी 2026 से टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहा है। यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और स्टार-स्टडेड कंटेस्टेंट लिस्ट की वजह से पहले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। यह शो मशहूर इंटरनेशनल फॉर्मेट ‘Le Sanctant’ पर आधारित है और इसे ‘इंडियन स्क्विड गेम’ भी कहा जा रहा है। यहाँ मुकाबला सिर्फ फिजिकल टास्क का नहीं, बल्कि दिमाग, रणनीति और साज़िशों का भी होगा। महल में एक रहस्यमयी ‘लायन’ (शेर) मौजूद रहेगा, जो खेल के नियम तय करेगा और कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के टास्क से गुजरना होगा।
कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
शो में 46 कंटेस्टेंट्स के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं, जबकि बाकी 4 का नाम सरप्राइज होगा। इन सितारों में रजत दलाल, शिव ठाकरे, दिव्या अग्रवाल, दिग्विजय सिंह राठी, प्रिंस नरूला, लवकेश कटारिया, लक्ष्य कौशिक, करण पटेल, मिस्टर फैजू, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, चाय विद अहमद, रुद्र राणा, अर्चना गौतम, नीलम गिरी, चाहत पांडे, युविका चौधरी, श्रुतिका अर्जुन, हर्ष अरोड़ा, रुषाली यादव, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, मैक्सटर्न, डिंपल सिंह, अर्चित कौशिक, सुमैरा शेख, सीवेत तोमर, नेहल चुडासमा, खानजादी, अरबाज शेख, निक्की तंबोली, जाह्नवी किरण, वंशज सिंह, सपना चौधरी, मनीषा रानी, कृष्णा श्रॉफ, अदनान शेख, फैज बलोच, हसनैन खान, शादान फारूकी, रिधिमा पंडित, सौरभ घाडगे, आरुषी चावला और आर्या जाधव शामिल हैं।
शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दर्शक भी घर बैठे प्राइज मनी का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी का सपोर्ट करना और सही प्रेडिक्शन करना होगा। ‘The 50’ 1 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टारपर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे दर्शकों को ड्रामा, एक्शन और इमोशन से भरपूर अनुभव देने वाला है।









