Lifestyle

सफेद कपड़ों को लंबे समय तक चमकदार और साफ रखने के आसान घरेलू उपाय

सफेद रंग हमेशा शांति और सादगी का प्रतीक माना जाता है और फैशन में यह कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। वाइट आउटफिट किसी भी रंग के साथ आसानी से मेल खा जाते हैं, लेकिन इन्हें साफ और चमकदार बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हल्का सा दाग भी तुरंत दिख जाता है और कई बार कपड़े पीले पड़ जाते हैं।

दाग हटाते समय कठोर डिटर्जेंट या तेज साबुन से बचें। हल्के और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित रहते हैं। दाग लगते ही उसे जल्दी साफ करना बेहतर परिणाम देता है।

हल्दी के दाग: अतिरिक्त पाउडर झाड़ें, ठंडे पानी से धोएं और बेकिंग सोडा व नींबू का पेस्ट लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़ें। पुराने दाग के लिए नींबू की जगह सफेद सिरका उपयोग करें।

चाय-कॉफी के दाग: ठंडे पानी से धोकर, गुनगुने पानी में सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिलाकर 15 मिनट भिगोएं। ज़िद्दी दाग पर बेकिंग सोडा लगाएं।

इंक और तेल के दाग: सैनिटाइज़र या रबिंग अल्कोहल इंक पर लगाएं। तेल पर बेकिंग सोडा, कॉर्नस्टार्च या टैल्कम पाउडर डालकर 20 मिनट छोड़ें।

पीले पड़े कपड़ों की चमक वापस लाने के लिए ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच, बेकिंग सोडा या सिरका का इस्तेमाल करें। सही तरीके से सफाई करने पर सफेद कपड़े लंबे समय तक चमकदार रहते हैं।