रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,979 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें करीब 2,800 पद Ex-ITI अप्रेंटिस और लगभग 1,100 पद Non-ITI अप्रेंटिस के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को देशभर के ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में प्रशिक्षण मिलेगा।
आयु सीमा 15 से 24 वर्ष रखी गई है, जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। Non-ITI अप्रेंटिस के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है, वहीं Ex-ITI पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है।
स्टाइपेंड की बात करें तो Non-ITI अप्रेंटिस को 8,000-8,500 रुपये और Ex-ITI अप्रेंटिस को 9,000-9,600 रुपये प्रति माह मिलेगा। आवेदन शुल्क जनरल, OBC और EWS के लिए 200 रुपये, जबकि SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है।
चयन प्रक्रिया केवल मेरिट के आधार पर होगी और मेडिकल फिटनेस टेस्ट आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार यंत्र इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट yantrindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।









