लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है और इसके चारों सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। खास तौर पर सीजन 4 को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, जिसके बाद अब फैंस बेसब्री से ‘पंचायत सीजन 5’ का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में भूमिका निभा रहीं सानविका ने बताया है कि ‘पंचायत सीजन 5’ की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट राइटिंग की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि इस साल या अगले साल शूटिंग शुरू हो जाएगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सीरीज मई या जून 2026 तक रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
‘पंचायत सीजन 5’ में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा नजर आएंगे। बता दें कि जुलाई 2025 में अमेजन प्राइम ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर सीजन 5 की आधिकारिक घोषणा की थी।
पिछला सीजन मंजू देवी की जीत और फुलेरा की राजनीति में बड़े बदलाव के साथ खत्म हुआ था। अब नए सीजन में गांव की राजनीति में और उथल-पुथल देखने को मिलेगी। फैंस को यह जानने की उत्सुकता है कि बदलते समीकरणों का असर सचिव जी पर कैसे पड़ेगा।


