Technology

Vande Bharat ट्रेन में कन्फर्म टिकट कैंसिल करना महंगा पड़ सकता है, जानें नियम

अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने का सोच रहे हैं तो टिकट कैंसिलेशन के नियम जरूर जान लें। इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट कैंसिल करना महंगा पड़ सकता है। किसी भी समय टिकट कैंसिल करने पर कम से कम 25% की कटौती होती है। वहीं, अगर आप तय समय से 72 घंटे पहले से लेकर 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करते हैं, तो आधी रकम यानी 50% कट जाएगी। ट्रेन के 8 घंटे पहले से कम समय में कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

रेलवे का कहना है कि ये नए नियम इसलिए बनाए गए हैं क्योंकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट ही जारी होंगे, वेटिंग या आरएसी सुविधा नहीं होगी। रिजर्वेशन चार्ट अब ट्रेन के 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, पहले यह समय 4 घंटे था।  अन्य ट्रेनों में नियम थोड़े अलग हैं। उदाहरण के लिए, 48 घंटे पहले कैंसिलेशन पर निश्चित राशि कटती है, 12-48 घंटे के बीच 25% और 4-12 घंटे के बीच 50% कटौती होती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया कम से कम 400 किमी की दूरी के लिए होगा। इसमें सिर्फ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और ड्यूटी पास धारकों के लिए विशेष कोटा रहेगा, बाकी यात्रियों के लिए कोई अतिरिक्त रिजर्वेशन सुविधा नहीं होगी। ये बदलाव यात्रियों के लिए नई चुनौतियां पेश कर सकते हैं।