जनवरी 2026 में पारंपरिक पर्वों के चलते कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेंगे। 13 से 16 जनवरी के बीच लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे। 14 जनवरी को पूरे देश में मनाए जाने वाले मकर संक्रांति के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, पोंगल के चलते तमिलनाडु में बैंक चार दिन तक बंद रहेंगे और असम में माघ बिहू के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा तमिलनाडु में 15 जनवरी – तिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी – उझावर थिरुनाल के कारण बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थानीय परंपराओं के अनुसार अलग-अलग दिन बैंक अवकाश रह सकते हैं। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल/इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। इसका मतलब है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर में कोई रुकावट नहीं आएगी।









