Business

अमिताभ बच्चन बने कैंपा श्योर वाटर के ब्रांड एंबेसडर, 250 एमएल से 20 लीटर तक उपलब्ध होगा पैकिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी शाखा, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड ‘कैंपा श्योर’ के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस सहयोग के तहत अमिताभ बच्चन, कैंपा श्योर के मूल्य और भरोसे का प्रतिनिधित्व करेंगे।

RCPL ने 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे भारतीय बाजार में दोबारा पेश किया। इसके बाद कंपनी ने कैंपा एनर्जी ड्रिंक्स, जूस और अन्य पेय उत्पादों के माध्यम से अपने बेवरेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया। अब कैंपा श्योर के माध्यम से यह ब्रांड भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक और पैकेज्ड पानी के बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने बताया कि अमिताभ बच्चन और कैंपा दोनों ही भरोसे और शुद्धता के प्रतीक हैं। उनके अनुसार, यह साझेदारी उपभोक्ताओं के विश्वास को और बढ़ाएगी और ब्रांड की प्रामाणिकता को और मजबूत करेगी।अमिताभ बच्चन ने भी इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें कैंपा श्योर के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है और यह पहल हर भारतीय तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रेरणादायक है।

कैंपा श्योर विभिन्न पैक साइज़ में उपलब्ध होगा, जिसमें 250 मिलीलीटर से लेकर 20 लीटर तक की बॉटल शामिल हैं। यह पानी 10 से अधिक शुद्धिकरण प्रक्रियाओं से गुजरता है और प्रत्येक बूंद में उच्च गुणवत्ता और भरोसे का आश्वासन देता है