इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने नई दिल्ली, अमरावती, जम्मू, आइजोल, ढेंकनाल और कोट्टायम कैंपस में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 51 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिनमें प्रोफेशनल असिस्टेंट, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर प्रोग्रामर, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर जैसी विभिन्न पोस्ट शामिल हैं। IIMC ने नॉन-टीचिंग पदों के लिए कुल 51 वैकेंसी निकाली हैं, जिनमें मुख्य पदों में लाइब्रेरी एवं सूचना अधिकारी (लेवल-11) 1 पद, असिस्टेंट एडिटर (लेवल-10) 1 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लेवल-10) 5 पद, सेक्शन ऑफिसर (लेवल-07) 4 पद, जूनियर प्रोग्रामर, प्रोफेशनल असिस्टेंट और असिस्टेंट (लेवल-06) कुल 22 पद, अपर डिवीजन क्लर्क (लेवल-04) 12 पद और स्टेनोग्राफर (लेवल-04) 6 पद शामिल हैं।
योग्यता:
- लाइब्रेरी अधिकारी: लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री + 5 साल अनुभव
- असिस्टेंट एडिटर: पत्रकारिता/संचार/सामाजिक विज्ञान/साहित्य में मास्टर + 5 साल अनुभव
- UDC: बैचलर डिग्री + 2 साल अनुभव
उम्र सीमा 32 से 56 साल के बीच है। कैंडिडेट IIMC की वेबसाइट iimc.gov.in पर जाकर 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रक्रिया में ग्रुप-A पोस्ट में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू , ग्रुप-B और C पोस्ट में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट होगी। यह भर्ती नॉन-टीचिंग पदों में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है।









