टेक दिग्गज गूगल ने Student Research Internship 2026 प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित छात्रों को गूगल की रिसर्च टीमों के साथ यूरोप और अफ्रीका के प्रमुख शहरों में काम करने का मौका मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है।
इस प्रोग्राम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो फिलहाल बैचलर, मास्टर या PhD की पढ़ाई कर रहे हैं।
योग्य विषयों में शामिल हैं:
- कंप्यूटर साइंस
- लिंग्विस्टिक्स
- स्टैटिस्टिक्स / बायोस्टैटिस्टिक्स
- एप्लाइड मैथमेटिक्स
- ऑपरेशंस रिसर्च
- इकोनॉमिक्स
- नेचुरल साइंसेज
हालांकि, आवेदकों के पास कंप्यूटर साइंस के कम से कम एक क्षेत्र में अनुभव होना जरूरी है।
चयनित स्टूडेंट्स को Google DeepMind, Google Research और Google Cloud जैसी टीमों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्न्स गूगल के रिसर्चर्स, इंजीनियर्स और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर उन्नत तकनीकों से जुड़े एक्सप्लोरेटरी रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
आवेदन करने के लिए
- Google Careers वेबसाइट पर जाएं
- ‘Apply’ सेक्शन पर क्लिक करें
- अपडेटेड CV/Resume अपलोड करें
- एजुकेशन सेक्शन में ऑफिशियल या अनऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट सबमिट करें
- डिग्री स्टेटस में Now Attending चुनें
- आवेदन 26 फरवरी 2026 तक पूरा करें
इंटर्नशिप पूरी करने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गूगल में फुल-टाइम रिसर्च, इंजीनियरिंग या साइंस रोल्स के लिए अवसर मिल सकता है।









