Sports World

इतिहास बना IPL 2026 में: अनकैप्ड खिलाड़ियों ने लूटी महफिल, ग्रीन ने तोड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में चौंकाने वाले सौदे देखने को मिले। इस बार सबसे बड़ी जीत भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इतिहास रचते हुए अनकैप्ड जोड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को ₹14.20 करोड़ में खरीदा। यह IPL इतिहास में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली अब तक की सबसे बड़ी रकम है। अनकैप्ड करोड़पतियों की सूची यहीं नहीं रुकी। कश्मीर के आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को ₹2.60 करोड़ और नमन तिवारी को ₹1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने इतिहास रचते हुए IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदा। यह किसी भी फ्रेंचाइज़ी लीग में विदेशी खिलाड़ी के लिए विश्व रिकॉर्ड है जिसने मिचेल स्टार्क (₹24.75 करोड़, IPL 2024) का रिकॉर्ड तोड़ा।इसके अलावा मथीशा पथिराना (KKR, ₹18 करोड़), रवि बिश्नोई (RR, ₹7.20 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (RCB, ₹7 करोड़) को भी बड़ी रकम मिली।हालांकि, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े नाम हैरानी से अनसोल्ड रहे।ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ी बोली के लिए शामिल हैं।