भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी शादी संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ रद्द कर दी गई है।
स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वे बहुत ही निजी स्वभाव की हैं और चाहती हैं कि उनका जीवन इस तरह सार्वजनिक न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी अब रद्द है और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।उन्होंने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में मेरी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई गई हैं। मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं और यही रहना चाहती हूं, लेकिन स्पष्ट करना जरूरी है कि शादी रद्द हो गई है। मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं समाप्त हो और आप सभी भी इसे सम्मान दें।”
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की यह शादी लंबे समय से सुर्खियों में थी। दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस और मीडिया में हलचल मचा दी है। क्रिकेटर ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए शांति और सम्मान की अपील की है।

Lifestyle
Smriti Mandhanna और Palash Muchhal की शादी हुई कैंसिल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- by Aakriti Sharma
- December 7, 2025
- Less than a minute
- 2 months ago








