Jobs

उत्तर रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर 4116 भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप के 4116 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है और इसके साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि रेलवे नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को पहले वेबसाइट पर भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा, आवश्यक जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा। इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क लागू है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी, इसलिए किसी प्रकार की परीक्षा या वायवा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी। यह अवसर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सरल और प्रत्यक्ष रास्ता है।