Jobs

NABFINS में कस्टमर सर्विस ऑफिसर की भर्ती शुरू, 12वीं पास युवा 28 नवंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। नाबार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज (NABFINS) ने देशभर के कई राज्यों में कस्टमर सर्विस ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabfins.org पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2025 तय की गई है। इस पद के लिए उम्मीदवार का PUC/10+2 (12वीं) पास होना जरूरी है। खास बात यह है कि फ्रेशर भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आयु सीमा अधिकतम 33 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले NABFINS की वेबसाइट nabfins.org/Careers पर जाएं।

अपनी पसंद के राज्य वाले सेक्शन पर क्लिक करें और Apply बटन चुनें।

मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरकर फॉर्म सबमिट करें।

इसके साथ ही नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के 92 पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक किया जा सकता है।