14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों में रंग-बिरंगी ड्रॉइंग, भाषण और खुशियों का माहौल रहता है। लेकिन माता-पिता के मन में एक सवाल हमेशा रहता है, क्या हम अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे? महंगाई, शिक्षा और शादी के खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए समझदार निवेश जरूरी है।
सरकार की तीन योजनाएं ऐसे निवेश का बेहतरीन विकल्प हैं–
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF): 15 साल का लॉक-इन, 7.1% सालाना ब्याज और टैक्स-फ्री रिटर्न। बच्चे के जन्म से खाता खोलकर भविष्य की पढ़ाई के लिए अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): बेटी के नाम निवेश के लिए 8.2% ब्याज दर, 15 साल की अवधि और 21 साल में मैच्योरिटी। यह बेटी के शिक्षा और शादी के लिए सुरक्षित निवेश है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): सिर्फ ₹1000 से शुरुआत, 7.7% ब्याज और 5 साल का लॉक-इन। कम निवेश से भी भविष्य के लिए सुरक्षित फंड तैयार किया जा सकता है।
इस बाल दिवस पर बच्चों को सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा दें। निवेश के फैसले आज करें और बच्चों के कल को मजबूत बनाएं।
अगर आपकी बेटी है: SSY
लंबी अवधि का निवेश: PPF
कम निवेश से शुरुआत: NSC









