भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 71 नाम शामिल हैं. पार्टी ने दोनों डिप्टी सीएम – सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को चुनावी रण में उतारा है. सम्राट चौधरी तारापुर से तो विजय सिन्हा लखीसराय से किस्मत आजमाएंगे. कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर से, रेणु देवी को बेतिया से और मंत्री मंगल पांडे को सीवान से टिकट दिया गया है. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है, जिससे उनका टिकट कट गया है. यह सूची आगामी चुनावी समीकरणों में बड़े फेरबदल की ओर संकेत कर रही है.









