Sports

हरजस सिंह का धमाका: 141 गेंदों में 314 रन, 35 छक्के उड़ाकर ODI  मैच में रचा इतिहास

भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हरजस सिंह ने 50 ओवर के मैच में 314 रन बनाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. 20 वर्षीय हरजस ने यह कारनामा वेस्टर्न सब्बर्स की ओर से खेलते हुए सिडनी के खिलाफ किया. उन्होंने 141 गेंदों में 314 रन बनाए, जिसमें 35 छक्के और 12 चौके शामिल थे — यानी 258 रन सिर्फ बाउंड्री से. धीमी शुरुआत के बाद हरजस ने 74 गेंदों में शतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में रन बरसाए और 132 गेंदों में तिहरा शतक पूरा किया. हालांकि यह पारी इंटरनेशनल वनडे नहीं बल्कि क्लब स्तर की लिस्ट-ए श्रेणी की है, इसलिए रोहित शर्मा का 264 रनों का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अब भी बरकरार है. लेकिन हरजस की यह पारी निश्चित ही आने वाले समय में उन्हें बड़ी लीग्स और राष्ट्रीय टीम की ओर ले जा सकती है.