National

राहुल गांधी की केंद्र से अपील: बाढ़ प्रभावित राज्यों के दें विशेष राहत पैकेज

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बहुत खराब हो गए हैं. पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इन बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए तुरंत एक विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि “लोग अपने घर और परिवार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार की मदद जरूरी है.” उन्होंने कहा कि किसानों और आम लोगों के लिए राहत और बचाव के काम में तेजी लानी चाहिए. साथ ही एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है, और मोदी सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए.