भारतीय रेलवे हजारों पदों पर भर्ती निकाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर जारी नोटिफिकेशन मुताबिक, चीफ कमर्शियल और टिकट सुपरवाइजर जैसे 30307 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेजन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है.
आयु सीमा
1 जनवरी 2025 तक न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 36 साल होना चाहिए.
इन पदों पर निकली भर्तियां
चीफ कमर्शियल और टिकट सुपरवाइजर के 6235 पद.
स्टेशन मास्टर के 5623 पद.
गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3562 पद.
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और टाइपिस्ट के 7520 पद.
सीनियर क्लर्क और टाइपिस्ट के 7367 पद.
ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार को सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें. अपने डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा.
अपनी कैटेगरी के मुताबिक परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.
आखिरी में सब्मिट पर क्लिक कर दें. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.









