मणिपुर में बाढ़ का कहर बरस रहा है। कही बादल फट रहे हैं तो कही लोग बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। नदियां उफाम पर हैं। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा हालत सिक्किम और मणिपुर की खराब है। मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं।
प्रशासन ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए अब तक 2,913 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राज्य भर में 57 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा शिविर इंफाल ईस्ट जिले में हैं।
राजधानी इंफाल और इसके आसपास के इलाके जैसे खुरई, हेइंगांग और चेकॉन बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। यहां की नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
