National

नई दिल्ली में हुई NDA की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर-जातिगत जनगणना पर प्रस्ताव

नई दिल्ली में आज यानी रविवार को एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक दिवसीय बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी शआमिल हुए. बैठक में NDA शासित राज्यों के लगभग 20 मुख्यमंत्रियों और 18 उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया.

बैठक में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे. इस बैठक में दो प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए, एक प्रस्ताव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित था, जबकि दूसरा प्रस्ताव जाति जनगणना पर केंद्रित था.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘दो प्रस्ताव पारित किए गए, पहला ऑपरेशन सिंदूर पर और दूसरा जाति जनगणना पर. सभी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हमारे सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद और बधाई दी.