अगर आप दिल्ली में कम बजट में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बिना टिकट के घूम सकते हैं.
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन मुगलों के दौर की ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली से भरा हुआ है. सुबह-सुबह यहां टहलना, योगा करना या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाना एक शानदार एक्सपीरिएंस हो सकता है.

इंडिया गेट
दिल्ली का इंडिया गेट सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक भी है. आप यहां दोस्तों के साथ बैठकर बेहतरीन नजारों का मजा ले सकते हैं.

चांदनी चौक
चांदनी चौक संकरी गलियों, ऐतिहासिक बाजारों और लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है. बिना कोई टिकट खर्च किए आप परांठे वाली गली, जामा मस्जिद और रेड फोर्ट के आसपास की गलियों में घूम सकते हैं.

अग्रसेन की बावली
दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास स्थित यह ऐतिहासिक बावली फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए परफेक्ट है. अगर आपको एडवेंचर और इतिहास पसंद है, तो यहां जरूर जाएं.

कनॉट प्लेस
दिल्ली का कनॉट प्लेस (CP) घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है. यहां की वाइट बिल्डिंग्स, ओपन पार्क, फ्री लाइव परफॉर्मेंस और स्ट्रीट शॉपिंग आपको एंटरटेन करने के लिए काफी हैं. आप यहां सिर्फ टहलते हुए भी दिल्ली की रौनक का मजा ले सकते हैं.










