पंजाब में BBMB का मुद्दा इन दिनों काफी तूल पकड़ रहा है . अब पंजाब सरकार ने BBMB चेयरमैन मनोज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पंजाब सरकार ने आरोप लगाया है की त्रिपाठी ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है। वहीं चेयरमैन मनोज त्रिपाठी पर ये भी आरोप लगाए हैं कि उन्होंने हरियाणा को ज़बरदस्ती 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने की कोशिश की।
8 मई को अदालत की कार्यवाही के दौरान मनोज त्रिपाठी ने माना की उन्हें सिर्फ स्थानीय नागरिकों ने घेरा और उन्होंने यह भी माना कि वह पंजाब पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकले। 9 मई को त्रिपाठी ने अपना बयान बदल दिया और अवैध हिरासत का आरोप लगाया। पंजाब सरकार ने BNSS, 2023 की धारा 379 के तहत धारा 215 में अपराध की जांच की मांग की है, जिसमें झूठा शपथपत्र देने का आरोप है।
