वेटिकन सिटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि

कैथोलिक चर्च के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप के शव को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी मौजूद रहे.

बता दें कि पोप फ्रांसिस के शव को वेटिकन में दफन नहीं किया जाएगा. आमतौर पर पोप को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे स्थित गुफाओं में दफनाया जाता है,लेकिन पोप फ्रांसिस का अंतिम विश्राम स्थल रोम में टाइबर नदी के पार स्थित सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका होगा. उन्होंने दिसंबर 2023 में इस निर्णय का खुलासा करते हुए कहा था कि वे इस बेसिलिका से गहरा संबंध महसूस करते हैं, जहां वे अक्सर वर्जिन मैरी के सम्मान में रविवार की प्रार्थना के लिए जाते थे.

error: Content is protected !!